आलिया के पिता महेश भट्ट ने 7वां वचन लेने से क्यों रोक दिया?पंडित को ये तर्क दिया

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आलिया के पिता महेश भट्ट ने 7वां वचन लेने से क्यों रोक दिया?पंडित को ये तर्क दिया

Mumbai. बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल रणबीर कपूर-आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके है। शादी होते ही सोशल मीडिया पर न्यूली वेड कपल रणबीर और आलिया की वेडिंग की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। लेकिन रणबीर-आलिया ने अपनी शादी में 7 नहीं, बल्कि 6 वचन ही लिए।





पिता महेश भट्ट को ये थी आपत्ति





रणबीर और आलिया फेरे ले रहे थे, पंडित 7 वचन दिला रहे थे। इसी बीच सातवें वचन पर आलिया के पिता महेश ने आपत्ति जताई। सातवां वचन होता है कि पत्नी (आलिया), पति (रणबीर) से पूछकर ही अपने सारे काम करेंगी। यह वचन सुनकर महेश भट्ट ने पंडित को टोका और आपत्ति जताई। महेश ने कहा कि उन्होंने खुद अपनी पत्नी से यह वचन नहीं लिया था। उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहते कि आलिया ऐसा कोई भी वचन रणबीर को दे। इसके बाद महेश भट्ट ने बेटी आलिया को भी यह वचन सोच समझकर ही देने के लिए कहा। हालांकि आलिया ने अपने पिता महेश की बात समझी और रणवीर को 7वां वचन नहीं दिया।





हनीमून पर कहां जाएंगे





रणबीर और आलिया जल्द ही अफ्रीकन कंट्री में हनीमून को निकलने वाले हैं। हनीमून से वापस आने के बाद रिसेप्शन या इंडस्ट्री को गेट टुगेदर दिया जाएगा। रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल को वास्तु अपार्टमेंट में हुई थी। दोनों की शादी में दोनों परिवार के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।



मैरिज सेरेनमी Africa honeymoon महेश भट्ट Ranbir Kapoor बॉलीवुड mahesh bhatt मुंबई मूवीज आलिया भट्ट Bollywood Mumbai movies Marriage Ceremony रणबीर कपूर Alia bhatt अफ्रीका हनीमून